रामपुर, फरवरी 20 -- गुरुवार को शाहबाद क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कार्यकत्रियों से पुष्टाहार उठाने के नाम पर छह-छह सौ रुपए सुविधा शुल्क की मांग की गई। इस पर कार्यकत्रियों ने सवाल-जवाब किए तो बैठक में मौजूद सुपरवाइजर ने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर भड़कीं कार्यकत्री और उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद पोल खुलने के डर से विभागीय अधिकारी इसे दबाने में लगे हैं। बताया गया है कि गुरुवार को डोहरिया सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मौजूद सुपरवाइजर ने एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के जरिए सभी कार्यकत्रियों से छह-छह सौ रुपए सुविधा शुल्क की मांग करवाई। इस पर बैठक में एक कार्यकत्री को लेकर आए पति ने सवाल किया। आरोप है कि इसके बाद सुपरवाइजर ने अपने परिजन क...