रामपुर, मार्च 11 -- स्वार। सीएचसी में जननी सुरक्षा के तहत भर्ती गर्भवती महिलाओं से सुविधा शुल्क लेने के आरोप के मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल ने संज्ञान लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है। बताया गया कि थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव सोनकपुर निवासी गर्भवती महिला राबिया तथा जालफ नगला निवासी नसराना ने सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स पर प्रसव के दौरान सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया था। दोनों महिलाओं का आरोप है कि उनसे पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये लिए गए।मामले की जानकारी सामने आने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंदेल ने स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित स्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.