सुविधा : विजय नगर में शुरू हुआ ई-हाउस पावर सब स्टेशन
पटना, मार्च 12 -- पाटलीपुत्रा रेलवे स्टेशन मोड़ के नजदीक विजय नगर में नया ई-हाउस पावर सब स्टेशन(पीएसएस) का लोड गुरुवार को चार्ज कर दिया गया है। ई-हाउस पीएसएस का निर्माण कार्य यहां काफी समय से चल रहा था। पीएसएस का लोड चार्ज होने से करीब 12 मोहल्लों की बिजली का भार ई-हाउस से संचालित हो सकेगा। पहले इन इलाकों को आशियाना पीएसएस के माध्यम से संचलित किया जाता था। बिजली ट्रिपिंग से मिलेगी निजात :गर्मी के पहले इस पावर सब स्टेशन के शुरू होने से बिजली ट्रिपिंग, लो व हाई वोल्टेज सहित कई समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पटना बिजली आपूर्ति प्रतिष्ठान (पेसू) के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि ई-हाउस पीएसएस एक बड़े कन्टेनर में बनाया गया है। बहुत कम जगह में ई-हाउस पावर सब स्टेशन तैयार किया गया है। नए ई-हाउस पावर सब स्टेशन पर 12 मोहल्लों का लोड स्थानांतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.