अररिया, मार्च 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि करीब 41 वर्ष बाद पगडेरा चौक स्थित नए भवन में सोनामणि गोदाम थाना संचालित होगा। अभी भारत नेपाल सीमा स्थित सोनामणि गोदाम में एक भाड़े के मकान में संचालित हो रहा था। शुक्रवार को थानेदार चंदन कुमार, मुखिया प्रमोद यादव व सामजसेवी हरि नंदन झा ऊर्फ ललन झा ने फीता काट कर नये बहुमंजिला मॉडल थाना सोनामणि गोदाम का उद्घाटन किया। थानेदार ने बताया कि सोनामणि गोदाम थाना वर्ष 1985 में कुर्साकांटा से अलग होकर बनाया गया था। भाड़े के टीन के दो कमरे में थाना संचालित हो रहा था। अपने नए भवन में संचालित होने के बाद थाना का कामकाज के लिए पर्याप्त कमरे व जगह मिल जाएंगे। थाने में अलग वर्क स्टेशन के साथ ही गवाहों से पूछताछ, अनुसंधान और रिकाड रखने की अलग कमरे होंगे। वहीं अभियुक्तों को रखने के लिए सुरक्षित माहौल मिल जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.