नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-सात सोसाइटी में रविवार को लोग साफ-सफाई, लिफ्ट बंद रहने समेत कई समस्याओं को लेकर भूड़ हड़ताल पर बैठ गए। आरोप है कि उन्हें सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 230 परिवार रहते हैं। इनमें करीब एक हजार लोग रहते हैं। सभी लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। सोसाइटी में क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम, क्लब नहीं है। छह लिफ्ट में से आधी अधिकतर बंद रहती हैं। यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर परिसर के प्राचीन कुएं की सफाई की मांग साफ-सफाई की समस्या रहती है। फायर सेफ्टी की व्यवस्था खराब है। खुले में ही सीवर का पानी डाला जा रहा है।इसको लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.