गिरडीह, अप्रैल 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। संसाधनों की भारी कमी और तमाम मुश्किलों के बावजूद उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवराडीह के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल से इस साल 87 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें 66 बच्चे प्रथम श्रेणी और शेष 21 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। प्रीति कुमारी ने 470 अंक यानी 94% लाकर विद्यालय टॉप किया। गौसिया प्रवीण 427 अंकों के साथ दूसरे और लक्ष्मी कुमारी 418 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रथम श्रेणी से पास होनेवाले बच्चों में लड़कियों की संख्या सबसे अधिक रही। इन तीनों ने मुश्किल हालात में पढ़कर गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- दीपौवा के प्लस-2 स्कूल के 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी पास आठ किमी पैदल, रेलवे फाटक और कीचड़ भरे र...