लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बिना किसी बाधा के तत्काल सूचना आदान-प्रदान की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने नेटवर्क रहित संपर्क यंत्र वॉकी-टॉकी सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। जिससे विभिन्न विभाग के बीच समन्वय और भी सुगम हो गया है। डीएस, प्रबंधक, विभिन्न वार्ड इंचार्ज के साथ चिन्हित सुरक्षा कर्मियों को वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराया गया है। व्यवस्था के लागू होने से अब अस्पताल के पदाधिकारी और कर्मी एक-दूसरे से तुरंत संपर्क कर सकेंगे। पहले जहां किसी सूचना के आदान-प्रदान के लिए कर्मियों को या तो मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर रहना पड़ता था या फिर मानव बल के माध्यम से संदेश भेजना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो गया है। वॉकी-टॉकी सिस्टम के चालू होने से आपात स्थिति में भी त्वरित निर्णय लेने और आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.