गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में इन दिनों सरकारी स्कूलों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। कक्षा पहली से लेकर 11वीं तक एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में छात्र स्कूलों का रुख कर रहे हैं। खासतौर पर पहली, छठी और नौवीं कक्षा में सबसे ज्यादा दाखिले देखने को मिल रहे हैं, वहीं बीच की कक्षाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस बार दूसरे जिलों और राज्यों से आए छात्रों की संख्या भी काफी अधिक है, जिससे स्कूलों में भीड़ का दबाव बढ़ा है। हालांकि, दाखिलों के बीच एक बड़ी समस्या उन छात्रों को लेकर सामने आई है जिनके पास जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं।ऐसे छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उनका फिलहाल मैन्युअल दाखिला ही किया जाएग...