बोकारो, मई 29 -- बोकारो। सुल्तान नगर मैदान में 30 मई से टी-8 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- सुल्तान नगर में 30 मई से टी-8 क्रिकेट टूर्नामेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...