लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ-सुलतानपुर के बीच हाईवे पर वाहन सवारों का सफर आफत में बदल गया। सुलतानपुर हाईवे पर सोमवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक ऐसे मोड़ पर खराब हुआ कि दोनों दिशाओं से आने जाने वाले वाहन फंस गए। देखते-देखते कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने पहुंचकर यातायात संभाला तब करीब एक घंटे तक जाम में फंसने के बाद वाहन सवारों को राहत मिली। जानकारी के मुताबिक गोसाईंगंज कस्बा में हाईवे पर गुमटी नंबर पांच के पास कट पर करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक अचानक खराब हो गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। धीरे-धीरे जाम चार किलोमीटर तक पहुंचग गया। जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एक घंटे की मशक्कत के ...