सुल्तानपुर वन ब्लॉक में भीषण आग, हाईवे से वनखण्डी रोड तक आवागमन ठप
उरई, मई 27 -- कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर वन ब्लॉक के जंगल में बुधवार दोपहर अचानक भड़की आग ने विकराल रूप ले लिया। दो घंटे में ही लपटें हाईवे से वनखण्डी देवी रोड तक फैल गईं, जिससे काशीरामपुर की ओर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।वन रेंजर संजय माथुर के अनुसार आग हाईवे पर पूर्व विधायक के ढाबे के सामने से शुरू हुई थी। दो किमी क्षेत्र में फैली आग के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन चार घंटे बाद भी कोई गाड़ी नहीं पहुंची। उन्होंने जिला प्रशासन से कई दमकल गाड़ियां मांगी हैं। रेंजर ने माना कि जंगल की आग पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए भी मुश्किल है। विभाग वर्षों से पौधारोपण कर ब्लॉक को हरा-भरा कर रहा था। इस आग से तैयार हो रहे पौधे नष्ट हो सकते हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। आशंका है कि हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.