सुल्तानपुर में हुए सड़का हादसे की साइड स्टोरी
आजमगढ़, जून 2 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जनपद में मंगलवार सुबह हादसे में हुई दो युवकों की मौत से क्षेत्र के सोवारा गांव में सन्नाटा पसरा है। कार सवार युवक आगरा घूमकर घर लौट रहे थे। उनके साथ रहे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद सैफ, 21 वर्षीय अहमद, 19 वर्षीय अलमाश, 21 वर्षीय मोहम्मद शमी और 21 वर्षीय आरिज तीन दिन पहले कार से घूमने के लिए आगरा गए थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ लौट रहे थे। सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 112 के पास उनकी कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.