संवाददाता, अप्रैल 13 -- सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर में शनिवार की देर रात बेलगरा गांव में घर के बरामदे में सो रहे कानपुर में तैनात दरोगा के बुज़ुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तब तक हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर एसपी चारू निगम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को दिशा-निर्देश दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।सोते वक्त कनपटी से सटाकर मारी गोली जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (55) घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश ने उनकी कनपटी में सटाकर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागकर बाहर आए तो वहां का दृश्य देख चीखने चिल्ला...