बिहारशरीफ, मार्च 5 -- सुल्तानपुर में चार माह से नल-जल का मोटर खराब फोटो: सुल्तानपुर मोटर: रहुई के वार्ड नं. 8 में महीनों से खराब पड़ा नल-जल योजना का मोटर। रहुई, निज संवाददाता। नगर पंचायत रहुई के वार्ड संख्या आठ स्थित सुल्तानपुर गांव में पिछले चार महीने से नल-जल योजना का मोटर खराब पड़ा है। इससे करीब 50 घरों के 200 लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों के निजी सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कामेश्वर प्रसाद, कृष्ण महतो समेत अन्य ग्रामीणों ने गर्मी से पहले इसे ठीक कराने की मांग की है। पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द जांच कर मोटर चालू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...