गुड़गांव, अक्टूबर 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले की सभी 158 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभाएं हुई। ग्राम सभा के दौरान सुल्तानपुर को पहला बाल विवाह मुक्त गांव घोषित किया गया। पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने ग्राम पंचायत को प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए पंचायत और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। सभाओं में पहुंचे ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए गांवों के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं, मूलभूत सुविधाओं तथा आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों को गांव के विकास की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपनी आवश्यकताओं और सुझावों को सामने रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Bh...