गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम। प्रसिद्ध सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभयारण्य की सुरक्षा को लेकर वन्य जीव विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। करीब चार दशकों के लंबे इंतजार के बाद सुल्तानपुर झील की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और नई सुरक्षा दीवार बनाने की योजना तैयार की गई है। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य झील परिसर में लावारिस पशुओं की घुसपैठ को रोकना और यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। बता दें कि सुल्तानपुर झील की वर्तमान चारदीवारी लगभग चार दशक पहले बनाई गई थी। समय के साथ यह दीवार कई जगहों से जर्जर होकर टूट चुकी है। दीवार की ऊंचाई कम होने और टूटी हुई स्थिति का फायदा उठाकर आसपास के गांवों के लावारिस मवेशी और नीलगाय अक्सर झील परिसर में घुस जाते हैं। लाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.