गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (पक्षी विहार) की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए वन्य जीव विभाग ने अपनी योजना में बड़ा बदलाव किया है। झील की सुरक्षा के लिए अब पूरी परिधि में नई दीवार बनाने के बजाय केवल जर्जर और कंडम हो चुकी दीवारों का ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। नए एस्टीमेट के अनुसार, अब करीब ढाई किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। वन्य जीव विभाग ने मुख्यालय से मिले ताजा दिशा-निर्देशों के बाद साढ़े सात किलोमीटर लंबी पूरी दीवार बनाने की अपनी पुरानी योजना को बदल दिया है। दरअसल, सुल्तानपुर झील की सुरक्षा दीवार कई जगहों से पूरी तरह टूट चुकी है और कंडम हो चुकी है। इन टूटी हुई दीवारों और खुले रास्तों से होकर लावारिस मवेशी, आवारा कुत्ते और अन्य जंगली जानवर आसानी से राष्ट्रीय उद्यान के भीतर प्रवेश क...