नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े 2018 के मानहानि मामले में बरी कर दिया। इस केस की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए अदालत में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) शुभम वर्मा कर रहे थे। उन्होंने फैसला सुनाते हुए कहा कि राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी मानहानि की कैटेगरी नहीं आती। इस फैसले के बाद जज शुभम वर्मा चर्चा में आ गए हैं। वह उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं और फिलहाल सुल्तानपुर में स्पेशल MP-MLA कोर्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कम उम्र में हाथ में पिस्तौल...हाई प्रोफाइल वारदात और तबाह होते परिवार शुभम वर्मा ने 27 फरवरी 2015 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। इसके बाद 7 जनवरी 2019 को उन्हें सिविल जज और सिव...