रुडकी, फरवरी 18 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने बुधवार को सुल्तानपुर और भोगपुर क्षेत्र में भारी बकाया राशि के खिलाफ अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने करीब 75 लाख रुपये के बकायेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और 50 से अधिक लोगों के मीटर उखाड़ लिए गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा के नेतृत्व में पथरी उपखंड क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने भोगपुर और सुल्तानपुर में उन उपभोक्ताओं को निशाने पर लिया जिनका बिल लंबे समय से जमा नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...