गिरडीह, जुलाई 14 -- रेम्बा। गिरिडीह के पवित्र धार्मिक स्थल झारखण्डधाम से 31 लीटर पवित्र जल लेकर पैदल सुल्तानगंज के लिए शिवभक्त रवाना हुए। मंगलवार को रेम्बा में शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड के रेम्बा पंचायत अंतर्गत मल्हो गांव निवासी अभय गुप्ता ने गहरी आस्था के साथ अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की है। उन्होंने झारखंडधाम के शिवगंगा से 31 लीटर जल उठाया है। इस जल को वे पैदल यात्रा कर सुल्तानगंज, बिहार स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में अर्पित करेंगे। इसके बाद वहां से पुनः गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथधाम तक पैदल जाकर जलाभिषेक करेंगे। अभय ने बताया कि यह उनकी लगातार दूसरी वर्ष की कांवड़ यात्रा है। रेम्बा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय माहुरी कार्यकारिणी समिति के सदस्य सुबोध गुप्ता ने उन्ह...