भागलपुर, मार्च 6 -- सुल्तानगंज। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रखंड गेट से लेकर अब्जूगंज तक चले अभियान के दौरान कुल 40 दुकानों की जांच की गई। नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि छापेमारी में एक किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया, जबकि नियम उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान में सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...