भागलपुर, जून 2 -- सुल्तानगंज, संवाददाता।  सुल्तानगंज प्रखंड के शिवनंदनपुर में सोमवार को समुदाय संचालित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का शुभारंभ हुआ। इस केंद्र के माध्यम से जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों, सामुदायिक पेशेवरों एवं सामुदायिक संसाधन सेवियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केंद्र का संचालन आदि शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, शिवनंदनपुर द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने किया। सुनिर्मल गरेन ने कहा कि सुल्तानगंज में सीएमटीसी की स्थापना से स्थानीय स्तर पर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा। यह भी पढ़ें- महिलाओं की आत्मनिर्भरता का केंद्र बनी दीदी की सिलाई घर यह भी पढ़ें- कटिहार : दीदी की सिलाई घर महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मिसाल ब...