भागलपुर, दिसम्बर 27 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता एनजीओ के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है। तीसरे दिन शुक्रवार को भी नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा उठाव एवं नियमित सफाई का कार्य ठप रहा। जिस कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े का अंबार लग गया है। हालांकि नगर परिषद के नियमित सफाई कर्मी के द्वारा सफाई कराई जा रही है जो पर्याप्त नहीं है। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि इस संबंध में एनजीओ से हमारी बात हुई है। उन्हें सफाई व्यवस्था बहाल कराने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया की एनजीओ के सफाई कर्मी आज भी हड़ताल पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...