भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने से सुल्तानगंज में अधिकतम जलस्तर का रिकार्ड सोमवार को टूट गया। शाम छह बजे यहां उच्चतम जलस्तर (एचएफएल) का रिकार्ड 36.75 मीटर से एक सेमी ऊपर 36.76 मीटर पर गंगा बहने लगी। केंद्रीय जल आयोग ने इस रिकार्ड ब्रेक को फाइलों में दर्ज किया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुल्तानगंज का अधिकतम जलस्तर का रिकार्ड 17 अगस्त 2021 को दर्ज हुआ था। उस वक्त गंगा में काफी पानी था। आयोग ने मंगलवार को भी पानी बढ़ने का अनुमान लगाया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ का पानी एनएच 80 पर चढ़ा, वाहनों के परिचालन पर रोक इधर, एक-दो दिन में कहलगांव का एचएफएल रिकार्ड भी टूटने के कगार पर है। कहलगांव में अधिकतम जलस्तर 32.87 मीटर ...