भागलपुर, मई 15 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा घाट पर नाव से गंगा पार जाने वाले यात्रियों की संख्या सुबह शाम भीड़ देखी जा रही है। नाव से यात्रियों को क्षमता के अनुरूप यात्री और बाइक को चढ़ाया-उतारा जा रहा है। सुल्तानगंज जहाज घाट पर गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शंभू मंडल ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता, जिला कृषि कार्यालय भागलपुर अपने समक्ष नाव को खुलवा रहे थे। अगुवानी की ओर से आ रहे यात्री बता रहे थे कि अगुवानी में भी नाव पर निर्धारित यात्री को बिठाए जाने के बाद नाव खोलवाया जाता है। सुल्तानगंज की ओर से जाने वाले यात्री की भी गिनती की जाती है। यह भी पढ़ें- समय सारणी के तहत चलेगी नाव, जहाज और बस एसडीएम की ओर से यहां दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इस घाट पर भाड़ा निर्धारित है। यात्रियों के सुरक्षा को लेकर यहां एसडीआरएफ ...