भागलपुर, फरवरी 15 -- कृष्णानंद स्टेडियम खेल मैदान में शनिवार को कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन का मैच अरुण स्पोर्ट क्लब सुल्तानगंज बनाम एसएसएफसी नौंवागढ़ी के बीच खेला गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र चौधरी ने मैच का विधिवत उद्घाटन किया। खेल प्रारंभ होने के बाद पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली। जबकि दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने गोल करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन सुल्तानगंज की टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और 2-0 जीत अपने नाम कर लिया। खेल में रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज मंडल, दयानंद कुमार एवं उपेंद्र मंडल ने निभायी। स्टेडियम में खेल देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...