भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भवन निर्माण विभाग ने विधायक आवासन योजनान्तर्गत विधायकों के बंगले का बंटवारा किया है। वीरचंद पटेल पथ पर स्थित एमएलए परिसर के 243 आवासों को निर्वाचन क्षेत्रवार विधान सभा पूल में हस्तांतरित किया गया है। इसके तहत भागलपुर के दो और बांका के एक विधायक का बंगला बदला गया है। सुल्तानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल का बंगला पहले ब्लॉक 9 में फ्लैट नंबर 2 आवंटित किया गया था, लेकिन अब उनका आवास ब्लॉक 8 में 14 नंबर फ्लैट में स्थानांतरित किया गया है। ब्लॉक 9 में नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार को फ्लैट नंबर 3 आवंटित किया गया था। उन्हें अब ब्लॉक 8 में 15 नंबर फ्लैट दिया गया है। बांका के अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा को पहले ब्लॉक 9 में फ्लैट नंबर 4 आवंटित था, लेकिन उन्हें अब ब्लॉक 8 में फ्लैट नंबर 16 आवंटित...