औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हुई हत्या पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। यह भी पढ़ें- हत्या पर नगर पंचायतकर्मियों ने जताया शोकघटना की निंदा सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दुखद और निंदनीय बताया तथा कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज के ईओ की हत्या की ...