भागलपुर, मई 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा घाट पर निर्माणाधीन फोर लेन गंगा ब्रिज का काम तेजी से हो रहा है। रविवार को आंधी, बारिश और मौसम को देखते हुए काम कर रहे कर्मियों को सेफ्टी इंचार्ज श्रीतम तिवारी ने प्रशिक्षण दिया। बीच गंगा में काम करने के दौरान कोई आपदा नहीं हो, इसको देखते हुए कर्मियों को लाइव जैकेट दिया गया। सेफ्टी इंचार्ज ने बताया कि वेलकेप कटिंग का काम हो रहा है। जल्द ही सरिया बनाकर पाया का निर्माण होगा। कर्मियों को आंधी बारिश के मौसम में बीच गंगा में सुरक्षित काम करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर सेफ्टी ऑफिसर हरेराम सिंह ने ट्रेनिंग में कई जानकारी दी। यह भी पढ़ें- गंगा में नाव की सवारी के दौरान लाइफ जैकेट अनिवार्य लगभग 50 कर्मी को प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...