प्रयागराज, अप्रैल 17 -- सुलेमसराय खरिया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुलेमसराय निवासी राज कुमार के दो बेटों में छोटा 25 वर्षीय अमर आर्या पेशे से टाइल्स कारीगर था। गुरुवार रात उसने मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित बड़े भाई रॉबिन के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी घरवालों को उस वक्त हुई जब शुक्रवार सुबह मां गीता देवी छत पर पौधों को पानी देने गईं। उन्होंने अमर को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से कमरे के अंदर झांका। यह भी पढ़ें- महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटककर युवक ने लगाई फांसी,मौत अमर फांसी के फंदे पर लटका था। चीख-पुकार सुनकर घर के दूसरे सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना ...