सुलह से खत्म होंगे मुकदमे, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज, संवाददाता। लंबे समय से मुकदमेबाजी में उलझे लोगों के लिए राहत का अवसर है। जिले में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर के साथ संबंधित सभी तालुका न्यायालय परिसरों में होने वाली लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जाएगा। इससे पक्षकारों को समय और धन दोनों की बचत होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तवा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस के मामले, श्रम एवं सेवा विवाद, बिजली-पानी समेत जनोपयोगी सेवाओं के बिल संबंधी विवादों का निस्तारण कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: व्यवहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.