औरैया, दिसम्बर 21 -- औरैया, संवाददाता। महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी ने की। इस दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़ी कुल 40 फाइलें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे 8 परिवारों को समझा-बुझाकर पुन: एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। बताया गया कि इन परिवारों में पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद और आपसी कलह के कारण संबंध टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद कराया, गलतफहमियों को दूर किया और पारिवारिक जीवन के महत्व को समझाया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे की बात समझने को तैयार हुए और साथ रहने की सहमति जताई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य टूटते परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.