अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। दहेज प्रथा के मुकदमें सुलह करने के लिए बुलाकर पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया। कोतवाली नगर के कोठापार्चा में हुई इस घटना के बाद विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। मुगलपुरा कोतवाली नगर की रहने वाली शाजिया बानो का आरोप है कि उसका विवाह अफजाल अहमद निवासी खवासपुरा निकट हैदरअली का पुरवा से 20 अप्रैल 2024 को हुआ था। उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया करते थे। जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मुकदमें के दौरान 30 अक्टूबर को उसके पति व परिवार के द्वारा सुलह समझौते के लिए बुलाया गया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज जब वह अपने पिता मो अनीस के साथ कोठा पार्चा में गयी। यहां पहले से पति अफजाल सुसर, जेठ व ननद के साथ मौजूद थे। जैसे वह ...