उन्नाव, मई 24 -- उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया तथा परिवार को टूटने से बचाया। इसमें महिला थाना से पांच, गंगाघाट से चार, परिवार परामर्श केन्द्र व बांगरमऊ से तीन-तीन, पुरवा व हसनगंज से दो-दो, बेहटा मुजावर, अजगैन, दही, बीघापुर व कोतवाली सदर से एक-एक जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े दंपती का मिलन, साथ रहने को राजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...