नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रायबरेली, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के रायबरेली में सुलह कराने के नाम पर कोतवाली बुलाकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। पीड़ित ने शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक प्रणव मिश्रा और सिपाही जितेंद्र बहादुर सिंह समेत पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवाद दर्ज करते हुए पीड़ित की गवाही के लिए तीन नवंबर की तिथि नियत की है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी रविकांत पांडे ने परिवाद में आरोप लगाया कि वह न्यायालय में पेशी के बाद घर लौटे थे। इसी दौरान किसी का फोन आया कि उनके पिता की तबीयत खराब है और उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा है। परिवाद के मुताबिक, 29 अक्टूबर को करीब 3:15 बजे ज...