सुलहवार्ता में मारपीट, पुलिस से शिकायत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- नवाबगंज। जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि करीब छह माह पूर्व पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके में रह रही थी। बुधवार को ससुराल पक्ष के बुलावे पर वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर शैलेन्द्र और उसके साथ आए परिजनों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में बचाव करने पहुंची शैलेन्द्र की बहन और भाई भी घायल हो गए। बहन ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ ली गई। घटना के बाद शैलेन्द्र ने थाना पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के आधार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.