भागलपुर, मार्च 14 -- जमुई्। कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित न्याय सदन के प्रशाल में विभिन्न अदालतों में सुलहनीय मुकदमों के निपटान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। व्यवहार न्यायालय परिसर में खास अदालत को लेकर विशेष गहमा-गहमी देखी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने अग्नि ज्योति प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अदालत सुलहनीय वादों के निपटान के लिए सबसे प्रभावशाली उपकरण है। यहां पक्षकारों को त्वरित और कम खर्च पर अंतिम न्याय दिया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने खास अदालत के जरिए लंबे समय तक चलने वाली कानूनी लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.