सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा,संवाददाता। न्यायालय में बीते वर्ष 2021 से चल रहे वाद में सुलहनामा करने से मना करने रेनुपावर कर्मी संग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला थाने पहुंचा है। घटना रेनुसागर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बीते 14 मार्च की बतायी गयी है। पीड़ित संतोष कुमार पुत्र पांचू राम एसएफ कालोनी ने अपनी तहरीर मे बताया है कि वह ड्यूटी से घर लौट रहा था कि उसी समय पिंकू कुमार पुत्र अंजनी प्रसाद निवासी रेनुसागर कालोनी ने घात लगा कर लाठी से सिर पर वार किया। चिल्लाने पर पुत्र आयुष कुमार व पत्नी मीना देवी भाग कर आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी व जातिसूचक गालियां देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मागला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...