सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता। तिकोनिया पार्क में अखिल भारतीय संत गाडगे मिशन की ओर से संत गाडगे की जयंती धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश शासन चिंतामणि ने संत गाडगे, डॉ अंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन पन्ने लाल और सहयोजक सुनील कनौजिया महामंत्री सुभाष चौधरी ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण और पंचशील पट्टीका पहनाकर स्वागत किया। संस्थापक बृजलाल बौद्धचार्य और संरक्षक राम किशोर कनोजिया रामकिशन ने बुद्ध वंदना की। विशिष्ट अतिथिपूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा की बाबा साहब ने कहा है कि तलवार नहीं कलम और शिक्षा से आपका विकास और उत्थान होगा। सम्भाले वर्मा ने संत जी का जीवन परिचय बताया। नंदिनी बौद्ध ने गीत के माध्यम से सभी का स्वागत व समाज को जगाने का कार्य किया।...