सुल्तानपुर, मार्च 28 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली के तैनात राजकीय पशु चिकित्सालय कब बंद होने का समय दोपहर ढाई बजे है, लेकिन शनिवार को समय से पहले ही अस्पताल बंद होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि दोपहर एक बजे से पहले अपने जानवर को लेकर अस्पताल आए थे लेकिन अस्पताल बंद मिला। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें एसीएस की बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, इसलिए वह मौजूद नहीं थे और वैसे भी स्टाफ की कमी के चलते अस्पताल बन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...