सुल्तानपुर, मार्च 11 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। घर से काम के लिए बाइक से निकला एक कैमरामैन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सराय भीषम गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। बुधवार को दोपहर बाइक सवार युवक समांतर नहर पहाड़पुर के पास खडन्जा में बने गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी मोतिगरपुर ले आई। मौके पर पहुंची पुलिस को एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन मिला। सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर संपर्क करने पर घायल की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पकड़ीपुर निवास...