सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर। एक मार्च को तिकोनिया पार्क में राष्ट्र संत गाडगे की जयंती मनाने के लिए एक बैठक आंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन और अध्यक्षता पन्ने लाल कनौजिया ने किया। संगठन के राजेश कनौजिया ने बताया कि इस बार जयंती में मुख्य अतिथि चिंतामणि पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश शासन, महासचिव बहुजन भारत रहेंगे। कहाकि संत गाडगे का संदेश एक रोटी कम खाइए। लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाईये। संत गाडगे जयंती में जरुरतमंद निर्धन महिलाओं को साड़ी वितरण हाई स्कूल इंटर स्नातक में अच्छे अंकों से पास छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएग। मीटिंग में संजीव भास्कर, राजेंद्र कनौजिया, सुरेश लाल, त्रिवेणी प्रसाद, बृजेश रामनयन, राजेश कन्नौजिया ,दिनेश कुमार एडवोकेट व राज बहादुर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.