गौरीगंज, मार्च 11 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में श्रम विभाग की ओर से सन्नि निर्माणकर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से 16 प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन एक श्रम प्रवर्तन अधिकारी होने के कारण ये योजनाएं जिले में फलीभूत नहीं हो पा रहीं। ऐसे में श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों का संकट छाया हुआ है। इससे योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिला मुख्यालय पर श्रम विभाग की ओर से अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पयागीपुर के पास किराए के भवन में श्रमायुक्त कार्यालय स्थापित है। इसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी के तीन पद सृजित हैं। लेकिन यहां सिर्फ एक अधिकारी की तैनाती है। दो श्रम प्रवर्तन अधिकारियों का पद बीते तीन वर्षों से खाली चल रहा है। इसके साथ ही दो लिपिकों का पद भी है, इसमें एक पद पर विभाग से नियुक्ति हो पाई है। अभी भी एक पद रिक्त है। जबकि ...