सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर। शहर के एक निजी विद्यालय के शिक्षक की ओर से कक्षा 11 के छात्र की सोमवार को पिटाई का मामला चर्चा का विषय रहा। हालांकि मंगलवार को छात्र के अभिभावक और विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधतंत्र के बीच वार्ता के बाद मामले में सुलह हो गई। पीड़ित छात्र के परिवारिजन ने बताया कि इस मामले में हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। चौकी प्रभार को फोन कर बता दिया गया कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया जिस छात्र की पिटाई की गई है। वह भी पीटने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को विद्यालय की ओर से नोटिस जारी की गई है। पर वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ विद्यालय की ओर से कोई कार्रवाई न की जाए। इस प्रकरण की मंगलवार को खूब चर्चा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.