सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। विधान परिषद की प्रादेशिक विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी गठित समिति ने सुलतानपुर व अम्बेडकरनगर के अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा बैठक में पूर्व में प्रस्तावित 31 बिन्दुओं पर चर्चा की। समिति के सदस्यों ने जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थित,लाइन लॉस व राजस्व वसूली के बारे में जानकारी हासिल की। लॉइन लॉस कम करने व बिजली चोरी रोकने के लिए बिजलेंस टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में अप्रैल,मई,जून माह में बिजली आपूर्ति के लिए बनी रणनीति की भी अधिकारियों ने जानकारी दी। जिले में बुधवार को कलेक्ट्रेट में विद्युत व्यवस्था सम्बंधी जांच समिति के सभापति व सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में बिजली विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति, स्मार्ट मीटर...