सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। ओमनगर स्थित लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों का विज्ञान प्रदर्शनी का ज्ञानवर्धक रोचक आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य शिव शंकर मिश्र ने विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला का शुभारंभ किया गया। जीव विज्ञान के अध्यापक जय प्रकाश, महिमा अग्रहरि, भौतिक विज्ञान के अध्यापक सचिन तिवारी और रसायन विज्ञान के अध्यापक राम शर्मा ने सीवी रमन के विषय में बताते हुए रमन इफेक्ट के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा तीन से 11 तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के प्रतिभाग लिया। कक्षा ती की वैभव, यश, यूसुफ ने सौरमंडल पर मॉडल तैयार किया । कक्षा चार के कृष और अयांश ने जल चक्र पर मॉडल त...