लखनऊ, जुलाई 15 -- एससीआर में प्रस्ताव हुआ शामिल 5500 मेगावाट तक पहुंचेगी लखनऊ की बिजली मांग नए केवी स्टेशन से मजबूत होगा ट्रांसमिशन नेटवर्क लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपीएससीआर) में तेजी से बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए सुलतानपुर रोड पर 765 केवी सबस्टेशन स्थापित करने की योजना का प्रस्ताव तैयार हुआ है। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ट्रांसमिशन नेटवर्क को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाना है। एलडीए ने यूपीएससीआर के प्रस्ताव में इसे शामिल कर लिया है।

बिजली की मांग में वृद्धि प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान में लखनऊ जिले में करीब 2000 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि उपलब्धता 3350 मेगावाट है। हालांकि आने वाले वर्षों में शहरी विस्तार, औद्योगिक विकास और नई आवासीय परियोज...