सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पसियापारा (डडवां) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। हकीकुल निशा पत्नी मोहम्मद आलम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब 9 बजे दुकान से लौटते समय गांव के ही अब्दुल हमीद व सिगारूल निशा ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों व डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में महिला के दाहिने हाथ में चोट आई है। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...