सुल्तानपुर, मार्च 28 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। महमूदपुर जंगल गांव में आयोजित चौपाल में पहुंचे सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय लोगों की शिकायतें सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने वर्ष 2025 में इसी गांव के इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए छात्र आदर्श यादव को निजी कोष से सवा लाख का चेक देकर कर सम्मानित किया। शनिवार को चौपाल मे लोगो ने विधायक को ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने, सड़क निर्माण तथा निष्प्रयोज्य पड़ी पानी की टंकी की समस्या से अवगत कराया। चौपाल मे ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू उपाध्याय, भूपेंद्र पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद, सीटू पाण्डेय, सुमित, जितेंद्र प्रसाद, अमन, राम मनोरथ, अमरनाथ सिंह, विश्वास यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...