सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों के जांचने के लिए जिले में बनाए गए चार मूल्यांकन केन्द्रों पर बुधवार से कॉपियां जांची जाएंगी। यूपी बोर्ड की कॉपियां बाहर जिलों से सीधे मूल्यांकन केन्द्रों पर पहुंच रही हैं। दो मूल्यांकन केन्द्रों पर इंटरमीडिएट और एक केन्द्र पर हाईस्कूल कॉपी जांची जाएगी। एक केन्द्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मिश्रित कॉपियां जांची जाएंगी। कॉपियों की जांच के लिए 185 उप प्रधान परीक्षक एवं 1720 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों को जांचने के लिए 378681 कॉपियां आवंटित की गई हैं। बाहर जिलों से अब तक सुलतानपुर जिले के चारों मूल्यांकन केन्द्रों को 109708 कॉपियां प्राप्त हुई हैं। 273973 कॉपियां...